ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में महात्मा गांधी मूर्ति के बाद मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थानांतरण की गई

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर में चल रहे सौंदर्यीकरण व सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की ऐतिहासिक मूर्ति को हटाकर नए स्थान पर स्थापित किया जा रहा है।

प्रशासन के मुताबिक मूर्तियों की शिफ्टिंग सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले तल्लीताल क्षेत्र में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को हटाया गया था।

      आपकों बता दे कि नैनीताल में इन मूर्तियों का विशेष महत्व है। जहाँ एक तरफ महात्मा गांधी का नैनीताल से आत्मीय कनेक्शन रहा है।

वहीं दूसरी तरफ, पंडित गोविंद बल्लभ पंत का योगदान देश और विशेषकर इस क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय है। गोविंद बल्लभ पंत 1946 में संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के पहले मुख्यमंत्री रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने कई मौलिक सुधार लागू किए। उनके सबसे बड़े कामों में से एक था।

जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधारों को लागू करना, जिसने किसानों को शोषण से मुक्त कराने का काम किया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति निर्वाचित, 13 सदस्यों के नाम घोषित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.