अब 9 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे नैनीताल बैंक कर्मचारी

विनिवेश को रोकने और नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय संबंधित अपनी मुख्य मांगों को लेकर नैनीताल बैंक यूनाइटेड फोरम द्वारा 9 सितंबर 2024 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वाहन किया गया है।

नैनीताल बैंक के कर्मचारी संगठनों ने नैनीताल बैंक यूनाइटेड फोरम के तहत पिछले 8 अगस्त 2024 को अपना मांगपत्र बैंक प्रबंधन को सौंपा था।

जिस पर एसिटेंट लेबर कमिश्नर (केंद्रीय) द्वारा दो मध्यस्थता मीटिंग व बैंक प्रबंधन द्वारा बुलाई गई 30 अगस्त की मीटिंग में भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई समाधान नहीं निकल पाया।

जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। अब कर्मचारी संगठनों ने अपने 8 अगस्त के हड़ताल के नोटिस पर आगामी 9 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वाहन किया है।

राष्ट्रीय यूनियनों AIBEA (अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन) और AIBOA (अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संगठन) द्वारा नैनीताल बैंक यूनाइटेड फोरम को आगामी हड़ताल हेतु सम्पूर्ण समर्थन है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.