नैनीताल। बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार वन दरोगा बह गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पतानहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था।
डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।

युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है। – मोनिका, एसडीएम श्री कैंची धाम

डोलकोट के गधेरे में पुल नही होने से बरसात में गधेरे के उफान पर आने से ग्रामीणों का सड़क को पार करने के लिए पानी कम होनें का लंबा इंतजार करना पड़ता हैं। कई बार गधेरे पार करने की कोशिश में कई वाहन सवारों के बहने की स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से बालबाल बचाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी से की मुलाकात
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.