ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के सुदूर गांवों में हेम आर्य का दौरा, सड़क व शिक्षा सुविधाओं की समस्याएं उठीं

 रिपोर्ट गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भवाली के वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों—मल्ला सेठी, तल्ला सेठी, खोला, बबास, ओखलढुंगा, डोन, परेवा, काड़ा, डोमास और फफड़िया—का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ग्राम सभा फफड़िया में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई। साथ ही डोन क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए बस सुविधा न होने से हो रही दिक्कतों को भी प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को रोजाना लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

बैठक में स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के कार्यकाल में बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान के लिए आभार भी जताया। उन्होंने हेम आर्य से उम्मीद जताई कि वे सड़क और परिवहन जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे।

इस दौरान ग्रामीण गोविंद राम ने अपने मकान की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि घर की छत और दीवारें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे बरसात के समय परिवार पर खतरा बना हुआ है। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हेम आर्य ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को खंड विकास अधिकारी के समक्ष उठाकर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में गोधन सिंह, नंदन सिंह, बालम सिंह, ग्राम प्रधान भुवन आर्य, आनंद सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, शंकर गिरी गोस्वामी, नंदा बल्लभ वधानी, पूरन सिंह चौरसिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.