भाजपा नेता हेमचंद आर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ 12 वर्षीय पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जगन्य अपराध का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वही आज नगर की मातृशक्ति ने तल्लीताल डांठ पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करी है।

इस दौरान नगर की सैकड़ो महिलाएं और पुरुष इस प्रदर्शन में शामिल रहे। आज भाजपा कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे वही परिवारजन घर में नहीं होने के कारण वापस लौट आए।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले।

उन्होंने दोषी को सख्त से सख्त कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा पीड़िता के घर वालों के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ है कहा कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।

इस दौरान भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, लाल सिंह, गोपाल जोशी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह व संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अयोध्या में 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव पर सरयू तट बना दिव्य और भव्य, उपराष्ट्रपति समेत दिग्गज रहे मौजूद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.