नैनीताल। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग हरिद्वार से जनपद नैनीताल के लिए कुल 53 अभ्यर्थी पटवारी/लेखपाल में चयनित हुए है। जनपद में दो दिन 15 व 16 सितम्बर को इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन संबधित कार्यवाही की जायेगी। 

अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्थवाल , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बी0एस0 देवडी , अपर संख्यकी अधिकारी मीना नेगी, तथा वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक निर्मल भट्ट सदस्य नामित किये गये है। उन्होंने बताया कि दिनाँक 14 सितम्बर को लेखपाल और 15 सितम्बर को राजस्व उपनिरीक्षक/पटवारी के अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा।

जिला कार्यालय, नैनीताल में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 4ः00 बजे तक समिति द्वारा अभ्यार्थियों के आवेदन पत्र/शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन सम्बन्धित कार्य किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.