बागेश्वर। आगामी 21 सिंतबर से आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों को लेकर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। तीन दिवसीय मेले का आगाज 21 सिंतबर व समापन 23 सिंतबर को होगा।

 बैठक में तय किया गया कि कुमांऊ व गढ़ावाल का व्यापारिक व सांस्कृतिक कहे जाने वाले कोट भ्रामरी मेले को आकर्षित बनाया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गर्इं। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित बैठक में मेले को लेकर मंथन किया गया। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि मेला भव्य बनाने के लिए सभी विभागों, मेला कमेटी के सदस्यों व आमजनता के सहयोग से मेले को भव्य बनाया जाएगा। 

 मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मेला कुमाऊं गढ़वाल का व्यापारिक, सास्कृतिक मेला है। यहां दूर दूर से लोग मेला देखने और व्यापार करने के लिए आते हैं, उनको किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। पूर्व विधायक कपकोट ललित फस्र्वाण ने कहा कि मेले में कदली वृक्ष लाने के लिए सभी कत्यूर के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले को शांतिपूर्ण कराने के लिए क्षेत्र में मादक पदार्थो पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडेय ने नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, बिजली विभाग, पेयजल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड सभी को अपने कार्यों को तत्परता से करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरतने की सख्त हिदायत दी। 

  बैठक में तहसीलदार तितिक्षा जोशी, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, बलवंत भंडारी, नंदन अल्मिया, घनश्याम जोशी, गोविन्द राणा, मंगल राणा, भुवन पाठक, संजय फस्र्वाण, महेश ठाकुर, देवेंद्र गोस्वामी, प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग चन्द्र मोहन, सहायक अभियंता पेयजल निगम बीएस रौतेला, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, समेत ट्रक यूनियन के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.