हल्द्वानी। हाईवे और हल्द्वानी की सड़कों पर खतरनाक गड्ढे बने जानलेवा, कई लोग रोजाना हो रहे हैं दुर्घटनाओं में घायल,उसके बावजूद भी लोग निर्माण विभाग सोया हुआ है कुंभकरण की नीद।

बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा छिना।

शिक्षक अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बूढ़े माता-पिता और दो बहनों का रोकर बुरा हाल है। 

आदर्श कालोनी हिम्मतपुर मल्ला निवासी चंद्रशेखर पंत के इकलौते पुत्र जीवन पंत थे।  घर में चंद्रशेखर पंत उनकी पत्नी देवकी व 34 वर्षीय बेटा  जीवन  पंत थे। दो बेटियों की वह शादी कर चुके हैं।  जीवन पंत हरगोविंद सुयाल स्कूल में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक थे और प्राइवेट ट्यूशन भी पढ़ाते थे।

बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे।  ऊंचापुल स्थित व्हाइट हॉल स्कूल के पास  हाईवे पर बने बड़े गड्ढे की चपेट में आ गए। वह सिर के बल सड़क पर गिरे। गंभीर अवस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया गया। जहां रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.