नैनीताल। डीएसबी परिसर, नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

सीडीआरआई लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर दिनेश कुमार दीक्षित, ने मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखे. प्रोफेसर दीक्षित के सम्बोधन का विषय ” डायनामिक्स लैंडस्केप ऑफ न्यू ड्रग डिस्कवरी इन इंडिया रहा।

अपने व्याख्यान में प्रोफेसर दीक्षित ने औषधियों की खोज, उनके विकास की जटिल प्रक्रिया, भारत में हो रहे नवीन अनुसंधानों और विज्ञान एवं चिकित्सा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नई दिशा में सोचने से आप सभी दवाओं के क्षेत्र में हो रही इस वैज्ञानिक प्रगति के भागीदार बन सकते हैं।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. मधु दीक्षित भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विभाग की डॉ दीपशिखा जोशी ने किया। डॉ ललित मोहन ने स्वागत-स्मृति स्वरूप प्रो. दीक्षित को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. चित्रा पांडे,डॉ महेश चंद्र आर्या डॉ गिरीश खर्कवाल, अकांक्षा रानी, एमएससी, बीएससी की छात्र-छात्रायें और शोधार्थी शामिल रहे.
कार्यक्रम समापन के अवसर पर डीन साइंस प्रोफेसर चित्रा पांडे ने कहा कि, व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और शैक्षणिक रूप से लाभकारी रहा।

व्याख्यान के पश्चात डॉ दिनेश दीक्षित एवं डॉ मधु दीक्षित ने वनस्पति विज्ञान विभाग के हाइड्रोपोनिक्स का अवलोकन भी किया तथा वहां उगाए जा रहे पलक , कासनी ,ब्रोकली को भी देखा।

इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी , प्रॉफ हरीश बिष्ट , डॉ मंडोली प्रॉफ नीलू , इंदर सिंह ,डॉ गिरीश खर्कवाल ,डॉ ललित ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हिमानी शामिल रहे ।

डॉ दीक्षित ने ने जंतु विज्ञान विभाग के बायो फ्लॉक तथा म्यूजियम को भी देखा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.