नैनीताल में देर रात नंदा देवी महोत्सव में लगाए गए गेट बारिश और आंधी तूफान से गिरकर धराशायी 

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश के बीच नैनीताल में चल रहे नंदा देवी महोत्सव के लिए डीएसए पार्किंग में बनाया गया तोरण गेट गिर गया।

तेज अंधड़ और हवा के चलते महोत्सव में बना मुख्य तोरण गेट ध्वस्त हो गया है। बारिश के बीच तोरण द्वार गिरने के दौरान सौभाग्यवश लोगों की आवाजाही नहीं हो रही थी।

जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि गेट गिरने से कोई हादसा नही हुआ।

देर रात से हो रही भारी बारिश से नंदा देवी महोत्सव के लिए बनाई गई अस्थायी दुकान क्षेत्र परिसर जलमग्न हो गया है।

वही नगरपालिका के प्रशासक के एन गोस्वामी न ने कहा गेट गिरना बड़ा दुर्भाग्य है जल्द ही गेट का निर्माण किया जाएगा गेट बनाने का निर्देश ठेकेदार को दे दिया है और जल्दी दूसरा गेट बना दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.