ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सात साल की हर्षिका रिखाड़ी ने नेशनल (राष्ट्रीय) योग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सात साल की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी ने नेशनल (राष्ट्रीय) योग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर हल्द्वानी के साथ साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

दिनांक 26 और 27 अक्टूबर को सकौती टांडा उतर प्रदेश में भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में नेशनल योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

जिसमें हल्द्वानी की रहने वाली 7 साल की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगा दोनों में दो गोल्ड मेडल जीतकर हल्द्वानी के साथ साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

हर्षिका इससे पूर्व जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अभी तक लगभग 20 से 22 मेडल जीत चुकी है।

हर्षिका रिखाड़ी को पिछले माह सितंबर में राजधानी दिल्ली के लाजपत भवन ऑडोटोरियम में राष्ट्रीय महाशिखर सम्मेलन में योग रत्न के विशेष सम्मान से सम्मानित किया था।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात: युवक ने दो सगी बहनों और जीजा को मारी गोली, दोनों बहनों की मौत

You missed

error: Content is protected !!