ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रानीखेत।  अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत के निर्देशन में आज दिनांक-31.10.2024 को सीमांत मुख्यालय के प्रांगण में देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

इस अवसर पर श्री दुर्गा बहादुर सोनार, उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ही एकमात्र व्यक्ति थे।

जिन्होंने देश की 362 रियासतों को जोड़ने का काम किया तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की नींव रखी शपथ ब्रहण के उपरांत पाँच किलोमीटर एकता दौड़ का आयोजन हुआ।

यह दौड़ सीमांत मुख्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर रानीखेत के जय जवान जय किसान चौक से होते हुए वापस सीमांत के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।

इसके पूर्व दिनांक 28.10.2024 को श्री अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आरंभ होने पर शपथ दिलाई ताकि हम सबकी भ्रष्टाचार को खत्म करने हेतु ईमानदारी से भागीदारी सुनिश्चित हो तथा भ्रष्टाचार निवारण हेतु हम सबका सक्रिय समर्थन हो।

हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह उस सप्ताह में माणाया जाता है जिसमें भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन आता है।

यह भी पढ़ें :  प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

You missed

error: Content is protected !!