ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बरम में हुई कार दुर्घटना में एक परिवार की दिवाली की रौनक और खुशियां मातम में बदल गईं। कार सवार युवक पत्नी और बेटे के साथ दिवाली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव मुनस्यारी के सुरिंग से लोहाघाट के लिए निकले।

पत्नी और बेटा उनका इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें पति और पिता की मौत की खबर मिली। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के छोटे भाई सुरिंग निवासी विरेंद्र सिंह मर्तोलिया की पत्नी कमला लोहाघाट में बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा संस्कार (23) हल्द्वानी में पढ़ाई करता है। दिवाली पर वह लोहाघाट पहुंचा था।

विरेंद्र भी बीते मंगलवार को पत्नी और बेटे के साथ दिवाली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव से अपनी कार में लोहाघाट के लिए रवाना हुए। पत्नी और बेटा उनका इंतजार कर रहे थे।

किसी को यह मालूम नहीं था कि रास्ते में एक भयानक घटना इंतजार कर रही है जो दिवाली की सभी खुशियों पर ग्रहण लगा देगी।

विरेंद्र अपने घर से सिर्फ 54 किमी का सफर तय कर बरम पहुंचे थे। यहां उनकी कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी के किनारे गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पिता की मौत से बेटे के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे जबकि पति की मौत से पत्नी बदहवास है। बड़े भाई जगत मर्तोलिया भी छोटे भाई की मौत से सदमे में हैं।

घटना के दूसरे दिन बुधवार को धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत में

You missed

error: Content is protected !!