ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

आए दिन लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के टिहरी से सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के गायब होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
मुस्लिम समुदाय के एक युवक पर पीड़िता के परिवार ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश पैदा हो गया है, जिसके कारण लोगों ने युवक की दुकान में तोड़फोड़ की है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में एक लड़की लापता हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक युवक की दुकान में जमकर तोड़-फोड़ की।

भीड़ ने बाजार में कुछ और दुकानों के होर्डिंग भी तोड़ डाले। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार से होते हुए जाखणी तक रैली निकाली। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार को घटी।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और लापता लड़की की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में भी छानबीन शुरू कर दी है। घटना से गुस्साए लोगों ने कुछ मुस्लिम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लापता लड़की के परिजनों ने ने आरोपी युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर उनकी बेटी को अपना शिकार बनाया।

आरोपी युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसका ब्रेन वॉश कर वह उसे अपने साथ ले गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी नेता लखपत भंडारी का इस मामले में कहना है कि नगर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को साजिशन धर्म विशेष के प्रति आकर्षित किया गया व उसे धार्मिक रूप से भी गुमराह करने की कोशिश की गई।

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी फरार है और लड़की का पता भी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

You missed

error: Content is protected !!