रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम के तेजपुर में 4 कोर मुख्यालय में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई. रक्षा मंत्री ने कहा “आपके बीच जब आता हूं तो नई ऊर्जा और उत्साह को पाता हूं. आप लोग इतनी दूर परिवार से दूर रहते हैं तो अपने घर की याद आना स्वाभाविक है. जब आप कोई युद्ध जीतते हैं तो दुनिया देखती है पर आप जो रोज अपने अंदर युद्ध लड़ते हैं और जीतते हैं. उसको में महसूस कर सकता हूं।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे दिवाली की पूर्व संध्या पर आपके बीच आने का अवसर प्राप्त हुआ. मुझे आज तवांग पहुंचना था. मेरा ‘बड़ाखाना’ भी तवांग में वहां के वीर जवानों के साथ होना था,लेकिन शायद भगवान चाहते थे कि मैं तेजपुर में वीर जवानों के साथ ‘बड़ाखाना’ में शामिल होऊं।

हम बेहतर रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं- रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम बेहतर रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं ये भारत की स्पष्ट नीति हैं पर कभी ऐसी स्थिति पैदा हो जाती हैं कि हमें अपने हितों की रक्षा करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस शांति बहाली के लिए जो करना होता है वो लगातार कर रही है. इस दुर्गम ईलाके में रहकर आप जिस तरह से इसको प्रोटेक्ट कर रहे हैं वो बहुत ही प्रेरणादायी है।

‘आप युद्ध जीतते हैं तो दुनिया देखती है’

रक्षा मंत्री ने कहा “आपके बीच जब आता हूं तो नई ऊर्जा और उत्साह को पाता हूं. आप लोग इतनी दूर परिवार से दूर रहते हैं तो अपने घर की याद आना स्वाभाविक है. जब आप कोई युद्ध जीतते हैं तो दुनिया देखती है पर आप जो रोज अपने अंदर युद्ध लड़ते हैं और जीतते हैं. उसको मैं महसूस कर सकता हूं।

खराब मौसम के कारण तेजपुर में करना पड़ा लैंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार (30 अक्टूबर) को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ दो दिवसीय दौरे पर तवांग के लिए रवाना हुए थे. वहां वे सैनिकों के साथ छोटी दिवाली मनाने वाले थे, लेकिन अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मौसम खराब होने के कारण राजनाथ सिंह को पड़ोसी राज्य असम के तेजपुर में उतरना पड़ा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप युद्ध जीतते हैं तो दुनिया देखती है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.