नैनीताल में सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर में चल रहे सौंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सचिव मुख्यमंत्री व कमिश्नर कुमाऊँ द्वारा आज नैनीताल नगर में चल रहे विकास एवं सौंदयकर्ण के कार्यों का स्थलीय निरिक्षण किया है।

कमिश्नर कुमाऊँ ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन से पहले एक माह में सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें ताकि पर्यटन सीजन में पर्यटकों को परेशानियों का सामना ना करना पडे।नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर में चल रहे सौंदरीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने इस दौरान मानसखण्ड के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता देखने के साथ काम जल्द पूरा करने को कहा है।

वहीं लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि वो तत्काल लोवर मालरोड़ के ट्रीटमेंट का काम शुरु करें और सड़क को बचाने का काम करें।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा मानसखंड के अंतर्गत जो नैना देवी परिसर में काम हो रहे हैं इसमें गेट बना है ।

इसके अतिरिक्त टालिंग का काम होना है। नैना मंदिर के अंदर भी फ्लोरिंग चेंज होनी है।

इसके लिए भी एक महीने की डेडलाइन विभाग को दी गई है उससे पहले नैना देवी मंदिर के पास एक सीवर लाइन जो की बहुत पुरानी है इसमें नए सिरे से काम होना हैँ।

क्योंकि उसके क्षमता बहुत कम है और आगे जाके ओवरफ्लो की संभावना बनी रहती हैँ।

सीवर के नए पाइप लाइन डालने के लिए इसमें थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन एक महीने के अंदर अंदर यह काम हो जाए इसके लिए विभाग मेहनत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा है कि वो शहर में अवैध तौर पर पड़े सामानों को जब्त करने के साथ शहर की सुंदरता बनाएं ताकि पर्यटकों यहां से सुनहरी यादें लेकर लौटे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.