ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल में गुरुद्वारे में वीर दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल द्वारा आज मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में वीर सहिबजादो का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

वीर बाल दिवस पर बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह को भावभीनी श्रृदांजलि अर्पित करी गयी। उनके बलिदान के बारे मैं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति विमला अधिकारी ने कहा गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

मंडल के कोषाध्यक्ष खजान डंगवाल जी ने मोदी सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के वीर सहिबजादो की कहानी साल 2022 मैं भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

इसी के तहत यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा के महासचिव नोनु भाई ने गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बारे मैं विस्तार से बताया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल के दो बच्चों को समानित् किया गया जिनमे शिवम कुमार, आयुष राज जो की आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन नेशनल अंडर 17 मैं प्रदेश का नेत्तत्व किया।

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद किया गया और गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में आकर साहिबजादों की शहादत को नमन किया
अमरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया था। उन्होंने अपने देश के लिए बलिदान दिया पर झुके नहीं।

साहिबजादों और उनकी माता की इसी शहादत को याद करते हुए सिख समुदाय की ओर से एक सप्ताह तक चाय सेवा का आयोजन भी किया जा रहा है और आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमें स्थान लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी चाय का आनंद उठाया हमारा चाय वितरित का कार्यक्रम 28 तारीख तक चलता रहेगा।

इस दौरान कार्यक्रम मैं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कविता गंगोला, कलावती असवाल, संतोष कुमार,तुलसी डालाकोटी, मोहित आर्य, लाल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, आशीष बजाज, नवीन जोशी, बच्ची लाल, मनोज कुमार, आशु उपाध्याय, सागर आर्य, अतुल कुमार, उमेश उपाध्याय, पुरन बिष्ट, उमेश भट्ट, शैलेंद्र बर्गली, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र बिष्ट संदीप सिंह जसनीत सिंह गगनदीप सिंह हरनमन सिंह सतनाम सिंह अगमवीर सिंह तरनवीर सिंह आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.