ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल के भीमताल में घर के आंगन से गुलदार कुत्ते को उठा ले गया सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ गुलदार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पहाड़ों के घर भी अब गुलदारों से सुरक्षित नहीं हैं। नैनीताल, ज्यूलिकोट, भवाली, बेतालघाट और भीमताल समेत कई जगहों के घरों में घुसकर गुलदार कुत्तों व अन्य को अपना शिकार बनाते कैमरे में कैद हुए हैं।

भीमताल के निसोला आटकोर नामक जगह में शाम के समय एक गुलदार कुंदन सिंह बिष्ट के घर के आंगन में घुस आया। गुलदार के हमले को जब सी.सी.टी.वी.में देखा गया तो आंगन में दो कुत्ते मौजूद थे।

तभी एक कुत्ता खतरे को भांपते हुए वहां से भाग निकला। दूसरा कुत्ता कुछ समझ पाता इससे पहले एक वयस्क गुलदार वहां पहुँच गया। गुलदार ने सहमे कुत्ते पर हमला कर दिया।

गुलदार कुत्ते को रगड़ते हुए शांत जगह की तरफ को ले गया। बताया जा रहा है कि ये कुत्ता किसी पड़ोसी का था और बिष्ट परिवार के आंगन में उनके कुत्ते के साथ खेलने आया था।

शाम लगभग 8:25 बजे की इस घटना में गुलदार के हमले में कुत्ते की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने कुत्ते की छानबीन की और शव मिलने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। परिजनों ने अपने पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दे दी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.