ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में 18 वर्षीय युवती ने दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटक कर दी जान

नैनीताल। 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवती घर के अंदर दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार कैंचीधाम तहसील की मूल निवासी 18 वर्षीय युवती नैनीताल के तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी।
यहां अधिवक्ता के घर में रहकर वह 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए।
वह फस्ट फ्लोर से उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो उसको अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली। यह देख अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां युवती फंदे पर लटकी थी।
पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मामा ने कहा कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था। जिसमें उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है।
एस ओ रमेश  बोरा ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.