ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 61 वर्षीय राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चोटिल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल में बाइकों की तेज रफ्तार कई लोगों के लिए मुशीबत बन चुकी है।

बाइकों की तेज रफ्तार के चलते शहर में मौत होने के बाद भी पुलिस बाइकों की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पा रही है।

जिसके चलते शुक्रवार की सुबह हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी बहादुर सिंह रावत (61) भी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। उनको अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह रावत मल्लीताल से मार्निंग वाक करते हुए मॉलरोड की ओर निकले।

वह मल्लीताल स्टेट बैंक के समीप पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार की बाइक तेज रफ्तार में उनके बगल से निकली।

वह बाइक की चपेट में आ गए। बाइक की टक्कर से वह सड़क में गिर गए और उनके सिर और चेहरे पर चोट आ गई।

राहगीरों ने उनको तुरंत अस्पताल पहुँचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी है। वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल घायल की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में आइएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.