ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देशानुसार डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में  राकेश बिष्ट (मुख्य सुरक्षा अधिकारी, उच्च न्यायालय), प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, BDS/डॉग स्क्वाड सहित पुलिस टीमों द्वारा हाईकोर्ट परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी एंटी-सबोटाज चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के दौरान—

सभी प्रवेश द्वारों एवं बैरियर पर तैनात पुलिस व्यवस्था का आंकलन किया गया।

अधिवक्ताओं, वादकारियों (लिटिगेंट), अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए श्रेणीवार प्रवेश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उच्चीकृत सिक्योरिटी स्कीम तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों के समुचित व्यवस्थापन पर जोर दिया गया।

QRT, वायरलेस, चौकी, फायर यूनिट, BDS टीमों की तैनाती और नफरी का भी आकलन किया गया।

एसएसपी ने सुरक्षा ऑडिट कमेटी को सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी संचार  रेवाधर मठपाल, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी  हेम चंद्र पंत, निरीक्षक अभिसूचना  ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, निरीक्षक पुलिस दूर संचार श्री राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक अभिसूचना हाईकोर्ट  निधि राणा, कंपनी कमांडर 46 पीएसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव: आस्था के साथ हिमालय और प्रकृति संरक्षण का संदेश- डॉ ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.