ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशन में चंदन तस्करों पर हल्द्वानी पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

हल्द्वानी के डालाकोटी कंपाउंड से कीमती चंदन के चोरी छिपे पेड़ काटकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

“जेल में बनी थी प्लानिंग, कानपुर में बेचने की थी तैयारी; पुलिस ने पकड़ा चंदन चोर”

अभियुक्त से चोरी किए गए चंदन की लकड़ी और औजार भी बरामद

नैनीताल/हल्द्वानी। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के सख्त निर्देशों के तहत हल्द्वानी पुलिस ने चंदन तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदन चोरी के मामले का खुलासा किया।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड निवासी उमेश चंद्र डालाकोटी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके परिसर से अज्ञात चोरों ने कीमती चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर लिया है। इस पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 24/2026 धारा 305(ए) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 22 फरवरी 2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे के पास से अभियुक्त कमल ढाली को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के 6 टुकड़े, एक आरी, एक बसुली, एक रेती और 4 दस्ताने बरामद किए गए। बरामद लकड़ी का घटनास्थल पर मौजूद पेड़ के ठूंठ से मिलान किया गया, जिसमें उसकी बनावट और नाप समान पाई गई।

 जेल में बनी थी साजिश

पूछताछ में कमल ढाली ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात जेल में इन्द्रजीत राय नामक अपराधी से हुई थी। दोनों ने मिलकर 19 जनवरी की रात यामाहा R15 (UK04AQ7350) से हल्द्वानी आकर पेड़ काटा। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए थे। चोरी की गई लकड़ी को कानपुर ले जाकर लगभग 1800 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचने की योजना थी।

गिरफ्तार अभियुक्त कमल ढाली पुत्र किशनो ढाली निवासी सूरज फार्म ओझा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ.प्र.) है। वह पूर्व में भी चंदन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई से चंदन तस्करी में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.