चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते 02 युवकों पर हुई चालानी

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 296 चालकों पर हुई कार्यवाही, 8 वाहन सीज, 11 चालकों के DL निरस्तीकरण

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस द्वारा  वाहन चैकिंग के दौरान 296 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 8 वाहन सीज किये गए तथा 11 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए 97,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

सोशल मीडिया पर 2 अलग अलग फ़ोटो/वीडियो वायरल हुए, जिसमें 2 युवकों द्वारा जान जोखिम में डाल कर ज्यूलीकोट रोड में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।
थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा व चौकी प्रभारी ज्यूलीकोट  श्याम सिंह बोरा द्वारा उक्त व्यक्तियों का पता लगा कर उमर अब्दुल्ला पुत्र मुनब्बर निवासी मुरादाबाद एवं निखिल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी गेठिया के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा दोनों युवको की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवकों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी गई।

नैनीताल पुलिस की अपील—
“सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.