ब्रेकिंग न्यूज़

29.60 लाख रुपए के 160 मोबाइल फोन नैनीताल पुलिस ने ढूंढ निकाले

एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल स्वामियों को फोन किए सुपुर्द, चेहरे पर लौटाई मुस्कान

नैनीताल पुलिस ने वर्ष में अभी तक 74.74 लाख रुपए के कुल 404 मोबाइल फोन किए बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा आम जनता के खोये हुये मोबाइल फोनों की शत-प्रतिशत बरामदगी करने हेतु नोडल अधिकारी / पर्यवेक्षण अधिकारी मोबाइल रिकवरी सैल समेत नैनीताल पुलिस मोबाइल एप्प सैल की टीम को स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गये हैं।

प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी  के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रभारी  हेमचन्द्र पन्त मोबाइल एप्प (साईबर सैल) के नेतृत्व में मोबाईल रिकवरी सैल द्वारा सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त जिन आई०एम०ई०आई० का प्रचलन में होना पाया गया।

उक्त मोबाइलों को आई०एम०ई०आई० के आधार पर मोबाइल एप्प टीम द्वारा विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 160 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। विभिन्न कम्पनियों के 160 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत रू0 29,60,000/- है।

वर्ष 2024 में माह जनवरी से 28.11.2024 तक मोबाईल एप्प हल्द्वानी द्वारा अब तक कुल 404 मोबाईल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत रू0 74,74,000/- है।नैनीताल पुलिस ने 29.60 लाख के मोबाइल फोन किए बरामद, एसएसपी ने मोबाइल स्वामियों को फोन सौंपे, चेहरों पर लौटाई मुस्कान

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.