ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 लोगों को किया गिरफ्तार, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग कर शांति भंग करने, तथा अपने साथ साथ अन्य लोगों का जीवन भी जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर “ड्रंक एंड ड्राइव” तथा “यातायात नियमों का उल्लंघन” करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
गत रात्रि चलाए गए अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के दौरान,
▪️शराब पीकर वाहन चलाकर अपने साथ साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में डालने पर 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
▪️सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
▪️बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 54 वाहन चालकों, दोपहियां वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 06, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 40 वाहन चालकों, तथा रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने पर 01 वाहन चालक, सहित *कुल 546 वाहन चालकों/व्यक्तियों का चालान कर 1,88,200.00रू0 संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
इसके अतिरिक्त 43 वाहनों को सीज तथा 66 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.