ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांगकुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्याननैनीताल के हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में नेट-जेआरएफ परीक्षा की उत्तीर्ण, डीएसबी परिसर में खुशी की लहरनैनीताल में लगातार बारिश से अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंदपिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त

नैनीताल। पर्यटन सीजन, कैंची धाम मेले और आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनपद को अत्याधुनिक एडवांस्ड ड्रोन उपलब्ध कराए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने डिजिटल गैजेट्स और ड्रोन तकनीक की उपयोगिता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से आधुनिक ड्रोन की मांग की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने जनपद को यह सुविधा उपलब्ध करा दी।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक (संचार) रेवाधर मठपाल द्वारा इन ड्रोन्स का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान पुलिस दूरसंचार की तकनीकी टीम भी मौजूद रही।

इन अत्याधुनिक ड्रोन्स की खास बात यह है कि ये नियंत्रण केंद्र से करीब 2 किलोमीटर तक की दूरी से लाइव विजुअल्स भेज सकते हैं और लगातार 40 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम हैं।

पुलिस के अनुसार इन ड्रोन्स का उपयोग विशेष रूप से उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहां भारी भीड़, संकरे रास्ते या दुर्गम स्थान होने के कारण तत्काल पुलिस पहुंचना मुश्किल होता है। यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति में ड्रोन से मौके की लाइव जानकारी लेकर तुरंत पुलिस बल भेजा जाएगा।

इसके अलावा कैंची धाम मेला, धार्मिक आयोजनों, जुलूसों और अन्य संवेदनशील कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में भी ये ड्रोन अहम भूमिका निभाएंगे।

ड्रोन डेमो के दौरान निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

नैनीताल police का कहना है कि आधुनिक तकनीक के जरिए स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित, जाम-मुक्त और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें :  2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को TET-2 से छूट देने की मांग तेज,शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत को सोंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.