नैनीताल पलिस ने 124 होटल चेक, 349 लोगों के सत्यापन, 123 लोगों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही, 37,850 रु का जुर्माना

288 वाहनों को चेक कर 132 के विरुद्ध MV एक्ट में चालानी कार्यवाही, 46,950 रु जुर्माना, 07 वाहन सीज, 140 संदिग्धों की हुई तलाशी

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र,आमजन को सुरक्षा का भरोसा

नैनीताल। दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर सम्पूर्ण जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

एसएसपी के आदेशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बॉर्डर बैरियरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।

सुरक्षा दृष्टि से BDS टीमों एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा संवेदनशील स्थलों — धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, सार्वजनिक स्थानों आदि की बारीकी से जांच की जा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना पुलिस को दें।

नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.