ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

नैनीताल। भारतीय गणराज्य के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को नैनीताल पुलिस द्वारा डी.एस.ए. मैदान मल्लीताल, नैनीताल में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

सर्वप्रथम  प्रहलाद नारायण मीणा (आई.पी.एस.), एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा पुलिस सेरिमोनियल परिधान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमश:  वंदना (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी नैनीताल, योगेन्द्र सिंह रावत (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल तथा दीपक रावत (आई.ए.एस.) कुमाऊं कमिश्नर के द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन
तदोपरांत रैतिक परेड के मुख्य अतिथि ” रेखा आर्या” मा0 मंत्री महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखंड सरकार के आगमन पर एलाइमेंट पर खड़ी सशस्त्र व सुसज्जित परेड द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को सलामी देकर अभिवादन किया गया तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

 मुख्य अतिथि द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली के साथ निरीक्षण वाहन से एलाइमेंट पर खड़ी संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया।

खुले आसमान तले सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड तीनों-तीन के कॉलम में मानो ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे राष्ट्रीय ध्वज के तीनो रंगो से रंगी पट्टीकाएं शोभायमान हो रही हो।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

➡️ पुलिस परेड के कमांडर  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ओप्स/भवाली परेड के नेतृत्व में सम्मिलित (08) टोली मे सम्मिलित क्रमश: (यातायात पुलिस नागरिक, पुलिस सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस बल, आईआरबी 1, नागरिक पुलिस महिला, 31पीएसी महिला, अग्निशमन तथा NCC) के अतिरिक्त जनपद के थाना क्षेत्र स्तर पर संचालित चीता मोबाइल पुलिस, सी.पी.यू., फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस संचार वाहनों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज, मुख्य अतिथि एवम मंच में आसीन समस्त महानुभावों का अभिवादन किया गया। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

पुलिस बेंड के जवानों द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय धुन बजाकर परेड ग्राउंड में मौजूद सभी अतिथियों एवम सम्मानित दर्शको को आकर्षित किया गया। जनपद के विभिन्न विभागों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आपातकालीन
स्वास्थ्य सेवा वाहन द्वारा भी झाकियां प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त जनपदीय प्रशासन की ओर से भी आयोजित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संपूर्ण परेड में सम्मिलित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी गणों, पुलिस कार्मिकों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा अपने विचार प्रकट किए। अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस परेड के मुख्य अतिथि, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समेत पुलिस अधिकारी/कर्मियों, जनता तथा मीडिया बंधुओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

इसके अतिरिक्त 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा अपने अपने कार्यस्थलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण की गई।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज नैनीताल पुलिस के निम्नलिखित अधिकारी/कर्मियों को सम्मानित किया गया है:–

⭐ Lt Gen गुरमीत सिंह मा० राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में:–

  भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ रामनगर ( राष्ट्रपति सराहनीय सेवा मेडल)

⭐ नैनीताल पुलिस परेड मुख्य अतिथि मा0 मंत्री  रेखा आर्या द्वारा डी0एस0ए0 परेड ग्राउंड मल्लीताल में:–

अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर (अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)

  दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं (अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)

रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल (उत्कृष्ट सेवा पदक)

  सुरेश कन्याल, अपर उपनिरीक्षक सूचना सैल हल्द्वानी (उत्कृष्ट सेवा पदक)

⭐  दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में:–

  चंद्र प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक स०पु० ( प्रशस्ति डिस्क सिल्वर–सेवा के आधार पर)

  साधना, महिला हे०कांस्टेबल ना०पु० (प्रशस्ति डिस्क गोल्ड–सेवा के आधार पर)

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.