ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

मेष
अधिकारी गण आपकी राय व विचारों के आधार पर जरूरी निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं।
छात्रों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। नया काम शुरु न करें।कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरुष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

मिथुन
पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।व्यापार-व्यवसाय में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। योजनायें समय पर पूर्ण होंगी।

कर्क
छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें।कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। दवाइयों के व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है।

सिंह
पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। अव्यावहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कन्‍या
नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन व लग्जरी जीवनशैली का आनन्द लेंगे। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।

तुला
पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक
शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।
धनु
अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

मकर
धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ
काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमान्टिक रहेगा। सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

मीन
पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं।एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिन्हें अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने डिकरी देवी हत्याकांड पर दुःख व्यक्त किया, बच्चों से की मुलाकात, शराब के खिलाफ बड़े जनआंदोलन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.