सोशल मीडिया में वायरल परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील से पसीजा खाकी का दिल, खोजबीन में लगाई पूरी मेहनत हुई साकार

सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र श्री मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे थे।

उक्त गुमशुदा के परिजनों द्वारा द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी।

जिसे देखकर खत्याड़ी चौकी रामनगर में तैनात हे0का0 नसीम अहमद का दिल पसीज गया तथा पूरी मेहनत से उक्त गुमशुदा की तलाश में जुट गए।

आखिरकार उक्त हे0 का0 की मेहनत रंग लाई और गुमशुदा प्रीतम को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कंटेनर के नीचे फंसी जिंदगी, देवदूत बनकर पहुंची उत्तराखंड पुलिस! 5 वर्षीय मासूम को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.