ब्रेकिंग न्यूज़

वनभूलपुरा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 11.62 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण वनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा एक युवक के कब्जे से 11.62 ग्राम स्मैक बरामद की है।
दिनांक- 23/11/2024 को पुलिस चेकिंग के दौरान बृहद गफूर बस्ती बाबर की दुकान के पास रेलवे पटरी के पास से 1 युवक के कब्जे से स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में 221/24 धारा- 08/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।मुसम्मी मो0 नाजिम पुत्र सुल्तान अहमद निवासी गफूर बस्ती उम्र 28 वर्ष।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.