थाना तल्लीताल, खन्स्यु पुलिस तथा महिला हेल्प लाईन प्रभारी द्वारा मजदूरों, स्थानीय व्यक्तियों एवं महिलाओं को नशे के प्रति किया जागरूक तथा महिला सेफ्टी का भी पढ़ाया पाठ

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशा मुक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

तल्लीताल थानाप्रभारी  रमेश बोरा के नेतृत्व में अ0उ0नि0 अंजुला जोन मय पुलिस टीम द्वारा बालियानाला में मजदूरों, आस-पास लोगों, महिलाओं एवं बच्चों को तथा थानाप्रभारी खन्स्यु विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो को
नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला हेल्पलाइन प्रभारी उ0नि0 सुनीता कुँवर द्वारा एफ.टी.आई ग्राउंड में गर्ल्स फुटबॉल स्टेट टीम को वूमेन सेफ्टी, साइबर सेफ्टी के साथ साथ नशे के प्रति जागरूक किया गया। एवं डायल 112 व 1930 के बारे में जानकारी दी गई।नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.