महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक और कदम

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में कोतवाली मल्लीताल के पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्रांतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खुर्पाताल में छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा व साइबर बुलिंग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

     छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर अपराध की शिकायत वे 1930 हेल्पलाइन या http://www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज कर सकती हैं।

      साथ ही, पुलिस टीम ने स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध युवकों या अराजक तत्वों की गतिविधियों की जांच भी की गई।

नैनीताल पुलिस द्वारा छात्राओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा व साइबर जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि हर छात्रा सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर विवाद के बाद नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.