ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में तल्लीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई हंटर बुलेट मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तल्लीताल निवासी अनीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्षत बाजपेयी नामक युवक 22 मार्च 2026 को उनकी बुलेट (UK04TB-6949) किराये पर ले गया था, लेकिन तय समय पर बाइक वापस नहीं की और फोन भी बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने बीती रात डासना हाईवे के पास गाजियाबाद से आरोपी अक्षत बाजपेयी (22) को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट (UP32NH5715) लगा दी थी।

चेसिस और इंजन नंबर के मिलान के बाद बाइक की पहचान पुख्ता हुई, जिसके बाद मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी गईं।

गिरफ्तार आरोपी:

अक्षत बाजपेयी, निवासी सेक्टर-27 नोएडा, मूल निवासी चौक, लखनऊ

बरामदगी:

हंटर बुलेट मोटरसाइकिल

फर्जी नंबर प्लेट

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय और कांस्टेबल अनूप सिंह के साथ स्थानीय लोगों मो. आरिफ और अली सलमान जाफरी का भी सहयोग रहा।

इस कार्रवाई को पुलिस की तेज़ और प्रभावी “सर्जिकल स्ट्राइक” बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.