नैनीताल में शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शिरडी साईं मन्दिर मल्लीताल के 25 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए ।

साथ ही दिन भर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया।नैनीताल : शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

साईं मन्दिर के स्थापना दिवस पर सुबह कांकड़ आरती,गणेश हवन,दत्तात्रेय हवन, महाभिषेक के बाद मंगल आरती हुई । दोपहर में मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ । जो शायं तक जारी रहा ।

इस दौरान यजमान मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोरा व प्रबंधक डी एन जोशी थे । जबकि धार्मिक अनुष्ठान पंडित विपिन जोशी ने सम्पन्न कराए ।

इस मौके पर पूरे दिन रुद्रपुर से आये भजन गायक सन्दीप ग्रोवर व उनकी टीम द्वारा साईं भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी । जहां बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य भक्त मौजूद थे ।नैनीताल : शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में पंडित महादेव, मनोज,मीनू बुधलाकोटी,हेमा जोशी,देवकी जोशी, लता दफौटी, तारा बोरा,राजन शर्मा,गौरव पालीवाल सहित शेरवानी लॉज, प्राधिकरण कम्पाउंड,हंस निवास,सैनिक स्कूल,चीना हाउस,मोहन पार्क,गोपाला सदन,वैभरली,ए टी आई,मनकापुर, ओक पार्क सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे ।नैनीताल : शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, पूर्व सभासद भगवत रावत, नवीन जोशी कन्नू आदि भी इस अनुष्ठान में शामिल हुए ।नैनीताल : शिरडी साईं मन्दिर का 25 वें स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से
मन्दिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोरा ने बताया कि साईं मन्दिर की स्थापना वर्ष 2000 में डॉ. चंद्रभानु सतपथी (उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डी जी पी) ने की थी । बताया कि मन्दिर में हर महीने आंखिरी गुरुवार को भंडारे के साथ ही नित्य विविध अनुष्ठान होते हैं ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.