एसएसपी मीणा ने पुलिसकर्मियों संग की भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर  विशेष पूजन

शस्त्रों व औजारों का सम्मान कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान  विश्वकर्मा की जयंत के अवसर पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन कियानैनीताल : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का सम्मान कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम में शस्त्रों, औजारों और मशीनों को सम्मानपूर्वक सजाकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर उनकी कार्य क्षमता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
पूजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं।नैनीताल : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का सम्मान कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ
एसएसपी नैनीताल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल और समर्पण को बढ़ावा देता है, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी प्रेरणा प्रदान करता है।

इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों, चौकियों सहित अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर  हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 25 लाख की लागत से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.