एसएसपी प्रहलाद मीणा की  के निर्देश पर चला ‘सत्यापन का डंडा

13 मकान मालिकों पर कार्यवाही, एक लाख 30 हज़ार का जुर्माना

सत्यापन के दौरान बिजली चोरी और अवैध किरायेदारों पर भी कसा शिकंजा

नैनीताल। अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
आज वनभूलपुरा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश पर एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद के पर्यवेक्षण में, सीओ सिटी  नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं  दीपशिखा, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, मुखानी  विजय मेहता, काठगोदाम, दीपक बिष्ट मय पुलिस टीम, IRB एवं CAPF बल की संयुक्त कार्यवाही में पानी की टंकी, रहमत का बगीचा, जवाहर नगर रोड, शनि बाजार रोड, लाइन नंबर 18 से इंदिरा नगर ठोकर तक व्यापक चेकिंग की गई।

287 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
73 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्रवाई

जिसमें 13 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान कुल- 1,30,000 रुपये

60 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

सत्यापन अभियान के दौरान बिजली कनेक्शन का दुरुपयोग सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रियाजुल हसन पुत्र मोहम्मद हसन निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घर से तीन अलग-अलग आवासों में अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे थे, जबकि इनका विद्युत कनेक्शन पूर्व में अनियमितताओं के कारण काटा गया था।
परवेज पुत्र महबूब आलम निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन से स्टार फर्नीचर नामक दुकान को बिजली दी जा रही थी।
विद्युत विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर दोनों व्यक्तियों के विद्युत संयोजन काटे गए तथा विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदार
सत्यापन के दौरान एक मकान में बाहर से ताला लगा पाया गया। जांच करने पर मकान के भीतर जाहिद अली पुत्र जाकिर अली निवासी टांडा बादली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश एवं उसका पुत्र मोहम्मद अली, जो मकान मालिक इकबाल पुत्र अकील निवासी इंदिरा नगर के किरायेदार थे, बिना सत्यापन के रह रहे थे।
दोनों ई-रिक्शा चालक संदीप देवस्थान में कार्यरत पाए गए और पूछताछ हेतु थाने लाया गया।
दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही मकान मालिक के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं एवं बिजली/पानी आदि उपयोग में नियमों का पालन करें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में निकली भर्ती, छह नवंबर से आवेदन शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.