ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में अचानक बारिश और ओलावृष्टि से मकान के ऊपर गिरा पेड़ घर के लोग बाल बाल बच्चे।

मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ टीम वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  मल्लीताल क्षेत्र बारिश से घर के ऊपर पेड़ गिरने से दो लोग घर मे फंसे। स्थानीय लोगों की मदद से घर के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके में पहुंच कर घर के ऊपर गिरे पेड़ को हटाना शुरू किया।

रतन रावत ने कहा बारिश होने के कारण घर के ऊपर पेड़ गिरने से घर पूरा छतिग्रस्त हो गया बारिश में पूरा परिवार घर के अंदर ही थे।और बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक से छत के ऊपर पेड़ गिरने से बच्चे बाल बाल बच्चे।
मुस्कान राणा ने कहा हम सब लोग ऊपर कमरे में पढ़ाई कर रहे थे अचानक से पेड़ गिरा और हम डर गए और जैसे तैसे करके हमने अपनी जान बचाई।

नैनीताल में इस वर्ष विंटर रेन हल्की से बहुत हल्की हुई थी। अप्रैल और मई माह में दिल्ली समेत पहाड़ों के कई नगरों और गांव में बरसात हुई लेकिन नैनीताल में बरसात न के बराबर हुई।

गुरुवार दोपहर को बादलों का माहौल बनने के बावजूद कुछ देर में बादल हवा के साथ उड़ गए। शाम लगभग आठ बजे अचानक पश्चिम की तरफ से काले बादल उड़ते हुए आए और कुछ ही देर में आसमान को घेर लिया।

लगभग नौ बजे से बरसात शुरू हुई बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकन तूफान से स्प्रिंग फील्ड में भगवती रावत और रतन सिंह रावत के घर के ऊपर पेड़ गिर गया हैं।

आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके में पहुंचे एसडीआरएफ वन विभाग टीम मकान के ऊपर गिरे पेड़ को हटाने में जुटे।

नैनीताल :  बारिश और ओलावृष्टि से मकान के ऊपर गिरा पेड़, बाल बाल बच्चे लोग

इसके साथ भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत, एडवोकेट नवीन जोशी ने मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें :  फ्लाइंग कार के सपने को मिली सरकार की उड़ान: युवा नवोन्मेषक रवि टमटा से मिले मुख्यमंत्री धामी, स्टार्टअप को शासकीय सहायता देने के निर्देश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.