ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में बीते दिनों जनरल स्टोर की दुकान में चोरी करते हुए दो चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में हुए कैद 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  एक जनरल स्टोर में रात के समय दो चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। इन चोरों ने दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरा और फरार हो गए। शिकायत के बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
नैनीताल में मल्लीताल की एक दुकान में सामान चोरी की शिकायत आने के बाद उसका सी.सी.टी.वी.खंगाला गया तो सच्चाई सामने आ गई।दुकान के दिव्यांग स्वामी नदीम ने इसकी शिकायत मल्लीताल कोतवाली में करते हुए कारवाही की मांग की।

चोरों ने नदीम की दुकान से रुपये और सामान चोर लिए। पॉपुलर कंपाउंड की ये दुकान, जनरल स्टोर के रूप में चलाई जाती है। वीडियो से ज्ञात होता है कि चोर सवेरे पहुंचे और सामान व नगदी लेकर फरार हो गए।

दुकान स्वामी नदीम ने बताया कि वो शहर से बाहर गए थे। शुक्रवार को जब सवेरे वह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा था। दुकान में सारा सामान फैला हुआ था।

इस बीच जब उन्होंने सी.सी.टी.वी.में चोरी की घटना और चोरों को देखना चाहा तो चोरो ने सी.सी.टी.वी.को भी नुकसान पहुचाया था। दुकान स्वामी ने सी.डी.आर.से फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपा।

उन्होंने बताया कि दुकान से लगभग 15 हज़ार का सामान चोरी हुआ है और लगभग 7 से 8 हज़ार की नगदी भी गायब है। दुकान स्वामी ने इसकी शिकायत मल्लीताल पुलिस से की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने कहा इस लड़के की तलाश कर रहे हैं। जल्दी चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.