ब्रेकिंग न्यूज़

मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत,अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

पौड़ी। जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक में आज शाम 8 बजे के लगभग चिपलघाट से आगे नौठा रोड पर एक मैक्स वाहन संख्या uk12-ta-0653 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। मोके पर ही दोनों की मौत हो गई। उक्त वाहन में दोनों थलीसैण से चिपलघाट अपने घर वापस आ रहा थे। चौकी प्रभारी पाबौ परवीन पुरोहित ने बताया उक्त घटना में भोपाल सिंह रावत पुत्र स्व0नारायण सिंह(चालक) ग्राम-मिलाई, पोस्ट- चिपलघाट, ब्लॉक- पाबौ,उम्र 39 वर्ष व साबर सिंह पुत्र स्वर्गीय  डबल सिंह निवासी -उपरोक्त (उम्र 36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है उन्होंने बताया कि दोनों ही मृतकों की परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है इसके साथ ही दोनों शवों का पंचनामा कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.