ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में हिमकण और बर्फबारी पढ़ने के बाद मौसम हुआ सुहावना पर्यटक पहुंचे हिमालय दर्शन के लिए

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। हिमकण और बर्फबारी के बाद मौसम खुशगवार बना हुआ है। खिली धूप स्थानीय लोगो के लिए राहत लेकर पहुँची है। वहीं मौसम साफ होने से भारतीय हिमालय श्रृंखलाए भी दिखने लगी है।
नैनीताल में उच्च पहाड़ी स्थित पर्यटन स्थल हिमालय दर्शन में भारतीय हिमालय श्रृंखलओं की लम्बी रेंज दोबारा दिखने लगी है।

हिमालय पर्वत की नंदा देवी, पंचाचूली, त्रिशूल , नंदा ईस्ट, कामेट, नंदा कोट,अनापूर्ण-1, शिवालिक रेंज, ग्रेटर हिमालय, हाथी पर्वत, गौरी पर्वत, नंदा खाट, मैक टोली, नीलकंठ जैसे ऊंचे पर्वत शिखरों का दीदार कर सकते हैं।

नैनीताल पहुँचे पर्यटक भी हसीन वादियों का लुफ्त उठा रहे है और हिमालय श्रंखलाओ का दीदार कर रहे है। इसके साथ ही पर्यटकों की भीड़ होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.