ब्रेकिंग न्यूज़
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— “दर्शन हुए बेहद सुगम!” नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!कोसी नदी में नहाने उतरी युवती की डूबने से मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना से बढ़ी चिंताकैंची धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, बाबा नीम करौली महाराज के 54वें स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शनकैंची धाम स्थापना दिवस पर कालाढूंगी में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादकैंची धाम नहीं पहुंच सके श्रद्धालु, हल्द्वानी में भंडारों के जरिए निभाई बाबा के प्रति आस्था
खबर शेयर करे -

नैनीताल-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो किलोमीटर तक लगी भक्तों की कतारें, प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की हुई सराहना

नैनीताल। विश्वविख्यात कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नैनीताल से लगभग 18 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैंची धाम में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार रात से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था और रविवार सुबह तक मंदिर परिसर तथा मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

सुबह आरती के बाद छह बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर मंदिर परिसर से बाहर निकलते रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में किसी भी श्रद्धालु को रुकने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही।

भवाली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा खैरना होते हुए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से पहुंचने वाले भक्तों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक पहुंच गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टी.सी. मंजूनाथ ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है। पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन तथा दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा भी पूरी निष्ठा से कर रही है।

वहीं, बाबा के भक्त राजू तिवारी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि बाबा का मालपुआ प्रसाद अत्यंत श्रद्धा और मेहनत से तैयार किया जाता है। कई लोग प्रसाद को रास्तों और नालों में फेंक देते हैं, जो उचित नहीं है। प्रसाद का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यह बाबा के आशीर्वाद का प्रतीक है।

स्थापना दिवस पर सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। जल संस्थान द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई, जबकि स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शटल सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई।

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धा, भक्ति और सेवा की इस अनुपम तस्वीर ने एक बार फिर बाबा नीम करौली महाराज के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम नहीं पहुंच सके श्रद्धालु, हल्द्वानी में भंडारों के जरिए निभाई बाबा के प्रति आस्था

You missed

error: Content is protected !!