ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी आज 01 अक्टूबर को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी रविवार को प्रातः 8ः40 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 9ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे।

जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी स्थित पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत कचरा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12 बजे एफटीआई हल्द्वानी से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें :  भाजपा में दीपांशु शर्मा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!