ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय हार्मोटेज में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ में समापन

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के हार्मोटेज में शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ । कचरे को कार्बन नैनोमटेरियल में पुनर्चक्रित करने और विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उनके लक्षण वर्णन पर प्रशिक्षण कार्यशाला।कार्यक्रम के अध्यक्षता कुलपति प्रो.संतोष कुमार से हुई।

इस दौरान ग्वालियर से अनुराग श्रीवास्तव, पुष्पा भाकुनी, नंद गोपाल साहू,संदीप राणा व देशभर से आए विभिन्न शोधार्थियों के कार्यों की समीक्षा की। वहीं तनुजा आर्य ने बताया कि किस प्रकार से एग्रीकल्चर से होने वाले वेस्ट से ग्राफीन के उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया के बारे में अपना पोस्टर के जरिये बताया।

दीक्षा भट्ट ने बताया वेस्ट प्लास्टिक से कैसे कार्बन नैनो मटेरियल वह सुपर कैपेसिटर किस प्रकार से बनाया जाए इसके ऊपर अपने विचार रखें।

शोधार्थी पूनम यूपीएस देहरादून ने बताया कि किस प्रकार वेजिटेबल ऑयल से जंग विरोध विरोधक सब्सटेंस बनने पर उस पर काम चल रहा है। पेग विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की शोधार्थी रमन ने जिंक कैपेसिटी की गुणवत्ता बनाने के लिए अपने विचार रखें।

देहरादून ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के डॉक्टर सर्वेंद्र राणा ने बताया आज देश प्लास्टिक और उन उपयोगी वस्तुओं से ऊर्जा बनाने के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कम कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को ऊर्जा राष्ट्र बनाने का है।

जिसके तहत ग्राफीन निर्माण और उसके उपयोग का छात्र-छात्राओं को स्थलीय ज्ञान दिया जा रहा है। बेंगलुरु से कार्यशाला में पहुंचे प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा पर्यावरण के लिए चिंता का कारण बन चुके प्लास्टिक से अब ग्राफीन कैमरा बैटरी लैपटॉप समेत विभिन्न उत्पाद बनाने का काम शुरू किया जा चुका है प्लास्टिक के शोधन से ऊर्जा बनाने का काम किया जा रहा है जिसका आने वाले समय में देश को फायदा मिलेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. सुमन महंदीय, प्रो. सवेंद्र राणा, अतुल ग्रोवर, डॉ. महेश आर्य, प्रो. पुष्पा जोशी, प्रो. सोहेले, प्रो. सहराज अली,प्रो. संतोष कुमार, पुष्पा भाकुनी,अभिषेक मेहरा, तनुजा आर्य,राजेश भट्ट,मनोज बोरा,नीतीश सेमवाल,उपेंद्र रुद्रा आदि गोवा, ग्वालियर, पाण्डुचेरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, देहरादून, हिमांचल, अलीगढ, पंतनगर, फरीदाबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, समेत देशभर के कॉलेज व विश्वविद्यालय ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!