ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

 हल्द्वानी।  राष्ट्रीय खेलों को लेकर रोमांच बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुरुआत के दिन विभिन्न राज्यों की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। ट्रायथलॉन की तरह खो-खो प्रतियोगिता में भी महाराष्ट्र सहित अन्य टीमों का दबदबा बना रहा।

उत्तराखंड की महिला खो-खो टीम और पुरुष खो – खो टीम महाराष्ट्र से परास्त हुई है। इसके अलावा ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में अब तक दो गोल्ड महाराष्ट्र के नाम रहे हैं, इसके अलावा मध्य प्रदेश और तमिलनाडु ने का भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है।

राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ जहां देहरादून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो वहीं हल्द्वानी में भी 14 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और शहर के मिनी स्टेडियम में सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियों और कोच व सपोर्टिंग स्टाफ सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से बेहद खुश है।

खिलाड़ी उत्तराखंड के इस मौसम को देखकर भी खास आनंद उठा रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में होने वाली स्विमिंग और डाइविंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी स्टेडियम में दिन रात प्रेक्टिस करने में जुटे हुए हैं।

खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न खेलों के फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी भी राष्ट्रीय खेलों के इस आयोजन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वही सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड को मिलना बेहद सौभाग्यशाली है क्योंकि इन खेलों को देखकर यहां के प्रतिभावान युवा अपने भविष्य को और बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के रवि टम्टा के उड़ने वाले वाहन को गडकरी का भरोसा,उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को मिलेगी वित्तीय मदद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.