ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

राष्ट्रपति मुर्मू 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। देहरादून एयरपोर्ट को स्टैंड बाय मोड पर रखा जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने रिहर्सल की। देहरादून से एयरपोर्ट के बीच फ्लीट दौड़ाई गई और व्यवस्थाओं को परखा गया।

राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। देहरादून एयरपोर्ट को स्टैंड बाय मोड पर रखा जाएगा।

देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, सीओ संदीप नेगी, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, डिप्टी कमांडेंट प्रकाश चंद आदि उपस्थित रहे।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी।

पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी।

11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

You missed

error: Content is protected !!