ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पिथौरागढ़ जनपद दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं।

जहां पर वह पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन करने जाएंगे, उसके बाद वह गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे, स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।

साथ ही क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम जागेश्वर धाम जाने का भी है। वह जागेश्वर धाम के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नेटवर्क, ऑनलाइन हाजिरी और ग्राम पंचायतों के अधिकार बढ़ाने समेत उठाईं कई मांगें

You missed

error: Content is protected !!