ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे।घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह काफी शुभ रहेगी। नयी उपलब्धियाँ मिलने से उत्साहित रहेंगे।

जोखिम न लें। किसी काम में सफलता मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

वृषभ

रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। काम समय पर पूरे न होने से नुकसान होगा। गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिये। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें।

मिथुन

विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। करीबी लोगों के माध्यमों से धन लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कर्क

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम की अधिकता के बावजूद परिवार को समय देंगे। आपकी प्रतिभा की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी।उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मकान की मरम्मत की योजना बना सकते हैं।

सिंह

जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। पैतृक धन-सम्पदा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपका विश्वास बढ़ेगा।

कन्‍या

हृदय रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा।छात्र पढ़ाई को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं। व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। कार्यक्षमता पर ध्यान रखें। बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिये।

तुला

जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। अपने काम से सन्तुष्ट रहेंगे। कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। काफी मेहनत करेंगे। धार्मिक कार्यों और गूढ़ विषयों में आप रुचि लेंगे। काम को लेकर समर्पित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक

बातचीत के दौरान कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।पारिवारिक सदस्यों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे। रिश्तेदारों के ऊपर धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्चीली वृत्ति के कारण बचत पर बुरा असर पड़ेगा। मित्रों के साथछोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु

रुकी हुई रकम आपको वापस मिल सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद कम होंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ेगी। मनोरञ्जन में काफी समय बितायेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मकर

परिजनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को परेशानी होगी।बेरोजगारों के ऊपर परिवार का दबाव बढ़ेगा। अति-आत्मविश्वास के कारण आप परिस्थितियों का आकलन करने में चूक कर सकते हैं। सहकर्मी आपको नीचा दिखा सकते हैं।

कुंभ

परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जरूरी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।

मीन

आर्थिक स्थिति ही अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन ने फिर चलाया डंडा

You missed

error: Content is protected !!