भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के शहीद बहादुर सिंह मटियाली इंटर कॉलेज पतलोट में आज से एनसीसी का प्रशिक्षण हुआ शुरू हो गया है।

नैनीताल के एसपी कैंपस से आए जेसीओ ने बालक- बालिकाओं का प्रशिक्षण लिया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगाॅई ने खुशी जताते हुए सांसद अजय भट्ट का धन्यवाद व्यक्त किया।पतलोट इंटर कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण हुआ शुरू, मदन परगांई की मेहनत लाई रंग
मदन परगाॅई ने कहा कि 20 अक्टूबर 2023 को उनके द्वारा जब अजय भट्ट जी केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री थे मांग की गई कि ओखलकांडा ब्लॉक के प्रत्येक इंटर कॉलेज में एनसीसी सुचारू की जाए व एनसीसी हेतु उनको ज्ञापन दिया था।पतलोट इंटर कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण हुआ शुरू, मदन परगांई की मेहनत लाई रंग
जिसका कि उन्होंने संज्ञान लिया और आज उसका नतीजा निकला और पतलोट  इंटर कॉलेज में एनसीसी सुचारू हुई।
मदन परगाॅई ने कहा कि आगे उनका उद्देश्य रहेगा कि वह ओखलकांडा ब्लॉक के प्रत्येक इंटर कॉलेज में एनसीसी को सुचारू करवायेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.