नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की अध्यक्षता में नव गठित जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राज्य अतिथि गृह में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की अध्यक्षता में नव गठित जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से वे अपने अपने क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित कर सकते है।

बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत अध्यक्षा को अवगत भी कराया जिन्हें सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने कहा बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों द्वारा उठाए गई ।

समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के चलाई जा  रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को इनका फायदा मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, पहाड़ी आर्मी का ऐलान—18 अक्टूबर से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.